Categories: BalliaCrime

न्यायालय के आदेश पर उप निबन्धक सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

उमेश गुप्ता

बलिया:बिल्थरा रोड उभांव पुलिस ने माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बलिया के आदेश पर स्थानीय तहसील के उप निबन्धक, एक अधिवक्ता सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नामजद मुकदमा शनिवार को कायम किया है। माननीय न्यायालय में घारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत यह मुकदमा भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भिंडलखन सिंहा ग्राम के जगदीश यादव पुत्र स्व. राजीव नन्दन की ओर दाखिल किया गया था, जिस पर विगत् 5 फरवरी को मा. न्यायालय के जारी आदेश पर पुलिस द्वारा कायम किया गया है। विवेचना पुलिस चैकी प्रभारी सीयर द्वारिका प्रसाद चौधरी को सौंपी गयी है। संक्षिप्त विवरण के अनुसार मौजा भिण्डलखन सिंहा में पूर्वज की जमीन आ.नं. 0626क साविका नं. 066 रकबा 0297 हे. 51-1/4 डिस्मिल बाग की भूमि को कागजातों में कूट रचित कर धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया गया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts