संजय ठाकुर
मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के देवारा धुस स्थित गन्ने के खेत से पुलिस ने बीते 26 जुन को चोरी की गयी पम्पी सेट के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। श्रीराम साहनी पुत्र मोती चन्द्र निवासी मिश्रौली घाघरा के तलहटी में खेत की सिचाई के लिए पम्पी सेट लगाया हुआ था नित्य की भांति 26 जुन को वह देर सायं पम्पी सेट को छोड कर घर चला आया जब दुसरे दिन सुबह खेत गया तो पम्पी सेट गायब देख पैर तले जमी खिसक गया।तदोपरांत इधर उधर खोजबीन के बाद भी जब पम्पी सेट का पता नही चला तो पीडित ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात चोरो के खिलाफ केस दर्ज कराया था। चार दिन बीतने के उपरान्त चौकी प्रभारी दुबारी चन्द्रभुषण पाण्डेय ने शनिवार को धुस स्थित गन्ने के खेत से पम्पी सेट को बरामद कर लिया तथा दो नामजद एक अज्ञात आरोपित में मु. मोबिन पुत्र इब्राहिम निवासी दुबारी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में चालान कर दिया वही दुसरा आरोपित लालमन यादव पुत्र स्वामीनाथ पुलिस के पकड से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…