स्योहार –संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कंधे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर फांसी दर्शाने के लिए छत के फंदे से लटका दिया।
स्योहरा निकटवर्ती ग्राम मुबारकपुर गढ़ी में खंडहर नुमा मकान में एक युवक का शव छत के कुंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर मामले को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से फांसी पर लटका दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है ग्राम मुबारकपुर घड़ी निवासी 35 वर्षीय रजनीश चौधरी परिवार सहित उत्तराखंड के ज्वालापुर रोशना बाद में किसी कारखाने में मजदूरी करता था सोमवार की शाम और मंगलवार की प्रातः ग्राम वासियों ने उसे गांव में ही घूमते देखा था दोपहर 1:30 बजे के आसपास ग्रामीणों ने एक खंडहर नुमा मकान में रजनीश का शव छत के फंदे से लटका देखा जिसे देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई मामले की सूचना थाने को दी गई मृतक का शव छत के कुंदे से लटका हुआ था किंतु मृतक के पांव जमीन पर ही रुके हुए थे साथ ही मृतक की एक चप्पल पैर में थी जबकि दूसरी पैर के नीचे दूसरी चप्पल दबी हुई थी ग्रामीणों ने बताया कि जिसे टूटे फूटे घर में रजनीश का शव मिला है वह भी मृतक का है मृतक रजनीश का एक छोटा भाई अवनीश काफी समय से लापता है जबकि मृतक का भी घर में जंगल की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है मृतक के पिता अजय पाल वह मां का 20 वर्ष भी देहांत हो चुका है पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अर्चना सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली कार्यवाहक धामपुर प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…