गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र के डीएलएफ में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार रात महिला से मोबाइल लूट कर घटना को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया. जबकि दो मौके फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटा मोबाइल व चोरी की बाइक बराममद कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़ेय ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली कि डीएलएफ में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला का मोबाइल फोन लूट एमएम रोड़ की तरफ भाग गए है। तभी पुलिस टीम ने एमएम रोड़ पर बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान सामने से आते बाइक सवार बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूरी पर एक बदमाश को दबोच लिया है। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अजय निवासी सभापुर दिल्ली बताया है। पाण्ड़ेय ने बताया कि बदमाश दिल्ली से बाइक चोरी कर लोनी में लूट की घटनाओं को अजांम देने जा रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक व लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…