Categories: Crime

डिप्टी सीएमओ के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

आदिल अहमद

अमरोहा। जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश खत्री, सेवानिवृत्त सीएमओ मुंतयाज अंसारी और विभाग के एक लिपिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पीडि़ता के मुताबिक रिटायर्ड सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश खत्री को अपना दोस्त बताते हुए मिलवाया। कहा था कि वह उसकी नौकरी चतुर्थ श्रेणी में लगवा देंगे। उसका मोबाइल नंबर ले लिया। एक दिन कहा कि नौकरी के सिलसिले में बात करने लिए घर आना चाहते हैं। पीडि़ता के अनुसार उसके मना करने के बावजूद आरोपित उसके घर पर आ गए और नौकरी से पहले रकम मांगी।

जब वह चाय बनाने के लिए किचन में पहुंची तो तीनों आरोपित भी पीछे से आ गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य मिलने के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश खत्री का कहना है कि पिछले दिनों निजी अस्पताल के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर मुझे फंसाने की साजिश की गई है। दबाव बनाने के लिए एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts