मेरठ । देश में आज ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मेरठ के शाही ईदगाह में लाखों अकीदतमंदों ने नमाज़-ए-ईद के बाद मुल्क की सलामती के लिए दुआ की। शनिवार सुबह 7.50 बजे शहर काजी ने नमाज अदा कराई। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज़े अदा किया गया। नमाज़ के बाद कुत्बा हुआ और इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
शाही ईदगाह पर शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि अल्लाह पर यकीन करें। किसी की हुकूमत को न मानकर सिर्फ मुल्क से मोहब्बत करें। कौम को आगे बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान बनने की सोचें, यही अल्लाह का हुकुम है। ईद की खुशियों को गरीबों के बीच भी बांटे। गरीब बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दें।
बेरोजगारों को रोजगार मिले, अविवाहित का निकाह हो
शहर काजी ने नमाज अदा कराने के बाद दुआ कराई। इसमें बेरोजगारों को रोजगार के लिए, वहीं अविवाहित लोगों की शादी के इंतजाम के लिए भी दुआ की गई। ईदगाह पर भाजपा को छोड़कर राजनीतिक पार्टियों ने अपने कैंप लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, युवा सेवा समिति, आदर्श सेवा समिति आदि ने कैंप लगाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…