सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी ब़ॉडर थाना पुलिस ने रविवार को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक माह से फरार चल रहे चाची भतीजे को जेल भेज दिया है। एक माह पुर्व किशोरी से किया दुष्कर्म था।
राहुल गार्डन कालोनी में करीब एक माह पुर्व भतीजे ने चाची के साथ मिलकर मकान में किराए पर रह रही एक किशोर के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने बॉडर थाने में चाची व भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे थे। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि (17) वर्षीय उनकी बेटी के साथ घर में अकेला पाकर चाची व भतीजे ने दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया था। थाना प्रभारी रोजन त्यागी ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने आरोपी चाची चंद्रावती व भतीजे सचिन को राहुल गार्डन कालोनी से गिरफ्तार किया था। जिनकों जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…