कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत ग्राम मनोरी निवासी राम दास कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। मासिक पंचायत में किसानों की तमाम समस्याओं को रखा गया तथा समस्याओ से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार भूपाल सिंह को दिया गया।ज्ञापन में किसानों ने माँग की है कि नहर की वारिश से पहले सफाई करवाई जाए तथा टूटी पड़ी पुलियाओ को शीघ्र ठीक किया जाए।
महापंचायत में कहा गया है कि गेहूँ की खरीद की गति बहुत धीमी है किसानों को बारदाना की कमी तथा जगह का आभाव बताकर केन्द्र बाले टहला देते है।जिसके चलते किसान परेशान हैं।किसान की परेशानी को देखते हुए 15 जून तक होने वाली खरीद को बढ़ाकर 30 जून की जाए।भीषण गर्मी के चलते सरकारी ट्यूब वैलो का वाटर लेविल बहुत नीचा हो गया है।ट्यूब वैलो में पाइप लाइन बढ़ाई जाए ताकि किसानों के खेतो को पानी मिल सकें।किसानों के खेतों पर तार फिन्सिग कराने के लिए अनुदान दिया जाए ताकि अन्ना पशुओं की समस्या से निजात मिल सकें। इस महा पंचायत एवं ज्ञापन देने बालो मैं प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह जादौन जिलाध्यक्ष वृजेश राजपूत गजेन्द सिंह भगवान दास राम कुमार खरूसा चतुर सिंह पी डी निरंजन राम प्रताप सिंह जयराम चन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…