सरताज खान
गाजियाबाद / ट्रोनिका सिटी पुलिस ने 18 जून से वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिस पर गांव की ही एक लड़की को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप है। पुलिस ने लड़कीं को तो 3 दिन पहले ही बरामद कर लिया था , लेकिन युवक फरार हो गया था। जिसे रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र से बीती 18 जून को गांव की लड़कीं रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गयी थी। परिजनों ने 19 जून को आरोपी के खिलाफ थाना ट्रॉनिका सिटी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 21 जून को खजुरी पुस्ता मार्ग गढ़ी कटैया चौक से उस वक्त लड़कीं को बरामद किया ,जिस समय आरोपी लड़कीं को लेकर कही दूर भागने की फिराक में ऑटो का इंतजार कर रहा था। जहाँ से युवक मौका पाकर भागने में सफल हो गया था।रविवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने खजुरी पुस्ता मार्ग से वांछित युवक अंकित पुत्र सुशील निवासी गांव मन्डोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात रहे कि उक्त आरोपी युवक भाजपा से जिला महामंत्री राजेन्द्र बाल्मीकि का भतीजा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…