गाजियाबाद / लोनी ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र खजुरी, पुस्ता मार्ग के पास आलम प्रापर्टी ड़ीलर के आफिस से कार सवार दो बदमाशों ने शनिवार रात मूंसी से तमंचे के बल पर साढ़े 28 हजार रूपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मूंसी को तमंचे की बट मारकर व साथी के हाथ की हतेली में चाकू से वार कर घायल कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पावी अंसल निवासी जुल्फकार उर्फ आलम परिवार के साथ रहे है। वह खजुरी पुस्ता मार्ग पर बने आलम प्रापर्टी ड़ीलर आफिस पर बैठते है। शनिवार शाम वह किसी काम से आफिस से चले गए थे। आफिस मे मूंसी विष्णु, चोकीदार हनी समेत जावेद व आमिर बैठे थे। मूंसी विष्णु ने बताया कि रात करीब साड़े नो बजे आचानक आफिस के पास एक कार आकर रूकी और दो बदमास तमंचा व चाकू लेकर आफिस में घुसे। तमंचे के गोली मारने की घमकी देते हुए उन्होंने आफिस के गल्ले में रखें साढ़े 28 हजार रूपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मूंसी के सिर में तमंचे की बट मारी व साथी आमिर के हाथ की हथेली में चाकू से वार कर घायल कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने कार सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…