मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के लोकीपुर में चार दिन पुर्व गायब दो वर्षीय मासुम का शव रविवार कि सुबह गाव स्थित एक पोखरी के समीप क्षतिविक्षत स्थिति में मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना पाकर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष शव को कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा।
जानकारी के अनुसार लोकीपुर निवासी राम किशुन कि दो वर्षिय पुत्री शिवांगी चार दिन पुर्व दरवाजे पर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। तदपश्चात परिजन इधर उधर तलास करने के बाद थाने पहुचकर गुमशुदगी कि तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था अभी पुलिस जाँच पड़ताल कर ही रही थी कि रविवार कि सुबह ग्रामीणों ने गाँव स्थित पोखरी के किनारे हाथ पैर कटा शिवांगी शव देख शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह खबर जंगल कि आग कि तरह पुरे क्षेत्र मे फैल गई जहा लोगो का भारी मजमा जमा हो गया।
सुचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज पाठक को शव को कब्जे में लेने के लिये ग्रामीणों का कड़ा विरोध भी झेलना पड़ा लगभग घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह लोगो को समझाने बुझाने के बाद थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…