Categories: Crime

पति ने किया दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने दर्ज करवाया मुकदमा

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव निवासिनी निर्मला देवी पुत्री शिवधनी गुप्ता ने घोसी कोतवाली में पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाया है।

मधुबन थाने क्षेत्र के तिनहरी निवासिनी निर्मला देवी पुत्री शिवधनी गुप्ता की शादी मझवारा निवासी रामप्रवेश गुप्ता से हुई थी । जिनसे साढ़े तीन साल का पुत्र शिवम भी है इसके बाद भी सास राधिका, ससुर किशुन गुप्ता के सहयोग से 10 जून 2017 को साधना गुप्ता से दूसरी शादी कर लिए है। इस प्रकार से घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts