Categories: CrimeGaziabad

भारी मात्रा में चरस बरामद तस्कर गिरफ्तार,

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मंड़ोला गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 220 ग्राम चरस बरामद की है।

ट्रॉनिका थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार रात मंड़ोला गांव में चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति गांव के पास चरस बेच रहा था। टीम ने तस्कर को हिरासत मे लिया। तस्कर के कब्जे से पुलिस टीम ने 220 ग्राम चरस बरामद की। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश निवासी मड़ोला बताया है। तस्कर को जेल भेज दिया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts