Categories: CrimeGaziabad

मामूली कहासुनी में दबंगों ने अस्तुरे से किया गले पर वार, हालत नाजुक

सरताज खान
गाजियाबाद /लोनी के अपर कोर्ट कालोनी में मंगलवार रात मामूली कहा सूनी को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों ने उस्तरे से एक व्यक्ति के गले पर वार कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थित अभी स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने कोतवाली मे तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।

सलमान (18)परिवार के साथ अपर कोर्ट कालोनी मे रहते है। वह ज्वैलरी के डब्बे बनाने का कार्य़ करता है। सोमवार रात वह दिल्ली माल देकर वापस घर लोट रहा था। रात करीब 10 बजे घर जाते समय अपर कोर्ट स्थित अड्ड़े वाली मस्जिद के पास बेठे तीन युवकों से उसकी कहा सूनी हो गई और झगड़ा बन गया। झगड़ा बढ़ता देख तीनों युवको ने सलमान के गले पर उस्तरे से वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़ेय ने बताय़ा कि मामले की जांच की जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts