गाजियाबाद / लोनी टोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में
मंगलवार रात बदमाश ने ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या दी। बदमाशों ने शव को ऑटो में रख रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी के खाली प्लाट में खड़ा कर मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
रामपार्क एक्सटेशन कालोनी स्थित खाली प्लाट में खड़े ऑटो में लहुलूहान शव मिलने से नगर में हडक़ंप मचा गया है। सीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात राहगीरों से सूचना मिली की रामपार्क एक्सटेंशन के खाली पड़े प्लाट में खड़े ऑटो में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाने की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाकर देखा तो प्लाट में खड़े ऑटो में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का लहुलूहान शव पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर कालोनीवासियों से पूछताछ कर शव के शिनाख्त का प्रयास शुरु कर दिया। लेकिन अथक प्रयास के बावजूद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने और क्यूं की है इस बात का पुलिस पता लगाने में जुटी है। ऑटो को कब्जे में लेकर पुलिस ट्रानिका सिटी थाने ले आई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…