गाजियाबाद / लोनी ब्लॉक के पास लोनी गाजियाबाद रोड पर स्थित राशन डीलर सत्यप्रकाश शर्मा की दुकान पर उस समय अफरातफरी मच गयी। जब दोपहर एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार व पुलिस बल के साथ छापेमारी की कार्यवाही की। दरअसल मामला ब्लैक से राशन के साथ मिलने वाले केरोसिन को बेचने का था। सुबह लोनी कोतवाली पुलिस ने इकराम नगर में नकली डीजल बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी करते हुए सैकड़ो लीटर तेल बरामद किया था और एक फरमान नामक युवक को रंगेहाथों हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने मामले की सूचना एसडीएम को दी।सूचना पर तुरन्त एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह कोतवाली पहुंचे और हिरासत में लिए गए युवक फरमान से डीजल बनाने के लिये केरोसिन तेल खरीदने के बारे में पूछताछ की। फरमान ने केरोसिन खरीदने में उक्त डीलर सत्यप्रकाश शर्मा का नाम बताया और मौके पर टीम के साथ जाकर केरोसिन कहाँ से खरीदता है दुकान को बताया। हालांकि टीम को देखकर ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाते हुए डीलर दुकान से फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…