जमाल अहमद
बलिया. दिनांक 24/06/2018 प्रभारी स्वाट टीम व थानाध्यक्ष फेफना को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि रसड़ा की तरफ से डीसीएम में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं, इस सूचना पर फेफना पुलिस व स्वाट मय टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये बलेजी चट्टी से फेफना रोड़ के पास वाहन संख्या PB 11 BK 3095 को रोक कर चेक किया गया तो 790 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 शीशी प्रत्येक शीशी 180 ML अवैध अंग्रजी शराब जिस पर BURST CURRENT का रैपर तथा ढक्कन पर BLUE SKY SPRITS PVT LTD. PANJAB EXCISE लिखा है इस प्रकार कुल 6225 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । मौके से 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना फेफना पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.रणजीत सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम जलबेड़ी (गहला) थाना सिर हिन्द जिला फतेहगढ़ साहब पंजाब।
2.अमरीक सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी ग्राम मुन्डी खरड़ थाना खरड़ जिला मोहाली पंजाब।
बरामदगी-
1- 790 पेटी अवैध अंग्रजी शराब कुल 6225 लीटर
2- डीसीएम वाहन संख्या PB 11 BK 3095
(कीमती करीब 52,00,000/- रूपये)
बरामदगी करने वाली टीम-
1- विनीत मोहन पाठक थानाध्क्ष फेफना मय हमराही
2- विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम मय टीम
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…