गाजियाबाद / लोनी गोरी पट्टी कालोनी में सोमवार दोपहर चेकिंग करने गई विजली विभाग की टीम पर कालोनी वासियों ने कार्मियों को बंधक बनाकर गाली गलौच कर मारपीट की। कालोनी वासियों की मारपीट में पांच बिजली कर्मी घायल हो गए। एक कर्मी के ज्यादा चोटें आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 10 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस जांच में जुटी।
बिजली चोरी रोकने को लेकर विभाग के कर्मियों ने गोरी पट्टी में अभियान चलाया। जहां उन्होंने कुछ मकानों पर बिजली चोरी होता देख विड़ियों बनाने लगे। इस दौरान दर्जनों कालोनी वासी एकत्र हो गए। और कर्मियों को बंधक बना हमला बोल दिया। कालोनी वासियों ने बिजली विभाग के कर्मियों से फोन छीनकर मोबाइल मे बनी विड़ियों डिलिट कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बंधकों को मुक्त कराकर लोनी थाने ले आई । कालोनी वासियों की पिटाई से पांच कर्मियों अशोक कुमार, शुभम, राहुल, मोनू व अमीरुद्दीन घायल हो गए। वहीं कालोनी वासियों के पिटाई से अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकों अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गुस्साई बिजली अधिकारियों ने कोतवाली पहुंच 10 नामदज व 50 अज्ञात लोगों को खिलाफ रिपोर्त दर्ज कराई है। थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि बिजली कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कि जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…