गाजियाबाद / लोनी थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने रविवार रात कासिम विहार कालोनी से चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गच्चा देकर तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कब्जे से 500 के जाली 25 नोटों व 750 ग्राम चरस बरामद की है।
ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कासिम विहार कालोनी में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना मिली कि 4 से 5 लोग लोनी में जाली नोटों चलाने आए है। तभी टीम ने कासिम विहार कालोनी से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देख इनके तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 500 के 25 जाली नोट व 750 ग्राम नशीला पाउड़र बरामद किया है। श्यामवीर सिंह ने बताया कि सख्ती से पुछताछ करने पर दोनों आरोपियों राशिद व रहीम निवासी कासिम विहार ने बताया कि फरार साथी इम्तयाज, जाकिर व गुलशन निवासी कासिम विहार ने जाली नोटों की करेन्सी व चरस उन्हें दी थी। जिसकों उन्हे लोनी चलाने के लिए कहा गया था। श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह जेल भेज दिया है। जबकि फरार तीनों साथियों की तलाश की जा रही है।
झारखण्ड व कोलकत्ता से लाते थे जाली नोट
पुछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि झारखण्ड व कोलकत्ता से भारी मात्रा में जाली नोटों को लाकर लोनी व अन्य शहरों में आधे रेट पर चलते है। बताया जा रहा है कि नोट बंदी के बाद जाली नोटों का धंधा फिर शुरू हो गया। लाखों के नकली नोट लोनी में चलाए जा चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…