गाजीपुर -गंगा में स्नान करते वक्त शुक्रवार की सुबह दो दोस्तों की डूबने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया निवासी शहनवाज 12 वर्ष पुत्र सैफुद्दीन व आकाश यादव 11 वर्ष पुत्र रामअवध यादव जो आपस में दोस्त थें। अपने अन्य साथियों के साथ आज सुबह छोटा महादेवा घाट पर नहाने गये थे। तभी नहाते वक्त आकाश व शहनवाज गहरे पानी में चले गये।
उनके डूब जाने की सूचना उनके अन्य दोस्तों ने परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते हुवे घाट पर पहुंचे। दो बालकों के डूबने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गयी। शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी दोनों बालकों का शव नही मिला है, गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…