आसिफ रिज़वी.
मऊ। उ0प्र0शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, गोरखपुर के तत्वाधान में दिनांक 09 एवं 10 जून,2018 को दीक्षा भवन, दी0द0उ0 गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
इस मेले में मारूती सुजुकी, होण्डा, द इण्डिया थर्मिट, बी0एम0टी0 स्पीनिंग, मेनपेटेक, टेलीनेटवर्किंग नोयडा, जिनेक्स एक्वा एवं राइजिंग स्टार प्रमुख नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। उपरोक्त नियोजक सेल्स एक्जीक्यूटिव, नेटवर्किंग इंजीनियर, मशीन आपरेटर, सेल्स ट्रेनीज, सिक्यूरिटी गार्ड, ब्लाक अधिकारी, हेल्पर, वेल्डर इत्यादी पदों पर भर्ती करेंगे, जिसमें 8वीं उत्तीर्ण से परास्नातक तथा आई0टी0आई0, पालीटेक्निक उत्तीर्ण बेरोजगारों में से कम से कम पाच हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अपना बायोडाटा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, गोरखपुर में दिनांक 06 जून,2018 तक अवकाश के दिनों में भी जमा कर टोकन प्राप्त कर सकतें हैं। टोकन में अंकित दिनांक एवं समय के अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा तथा साथ में टोकन अनिवार्य रूप से लायेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा दी गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…