ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने क्षेत्र में आतंकवादियों के बाक़ी बचे तत्वों के समर्थन के लिए अमरीकी प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्षेत्र के कुछ खिलाड़ी, इराक़ पर आतंकवाद और अस्थिरता थोपने का प्रयास कर रहे हैं।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने इराक़ी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ़ालेह फ़य्याज़ से तेहरान में मुलाक़ात में आतंकवाद के समर्थन की परिधि में सीरिया और इराक़ की सशस्त्र सेना पर अमरीका के हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि वह देश जो यह समझते हैं कि अमरीका पर भरोसा करके अपनी आंतरिक सुरक्षा और क्षेत्र में स्थिरता पैदा कर सकते हैं, आतंकवाद को मज़बूत करने में सहायता कर रहे हैं।
श्री अली शमख़ानी ने कुछ क्षेत्रीय देशों के व्यवहार पर खेद प्रकट करते हुए जो ज़ायोनी शासन के स्ट्रटैजिक भागीदारी बन गये हैं, कहा कि इन देशों की अनुभवहीन और भ्रांति में ग्रस्त सरकारें अपनी आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक समस्याओं पर पर्दा डालने के लिए हस्यासपद और दुखावटी कार्यवाहियां कर रही हैं।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव श्री अली शमख़ानी ने यह बयान करते हुए कि तेहरान हमेशा पूरी सच्चाई के साथ और बिना किसी लालच के इराक़ी जनता के साथ रहा है, कहा कि इराक़ी राष्ट्र के इरादों और मांगों का भरपूर समर्थन, ईरान की अटल नीति है।
इस मुलाक़ात में इराक़ी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फ़ालेह फ़य्याज़ ने आतंकवाद से संघर्ष में ईरानी सरकार, राष्ट्र और सशस्त्र सेना द्वारा इराक़ के निसंकोच समर्थन की सराहना की और आतंकवाद के मुक़ाबले में इराक़ी राष्ट्र की विजय में ईरान की निर्णायक भूमिका पर बल दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…