सऊदी अरब के सूत्रों ने बताया है कि रविवार की रात यमन से रेयाज़ पर मिसाइल से हमला किया गया। फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार सऊदी सूत्रों का कहना है कि कल रात रेयाज़ में कुछ धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। दूसरी गर यमन की सेना की मिसाइल इकाई ने एलान किया है कि सऊदी अरब के रक्षामंत्रालय तथा सऊदी अरब के शासक से संबन्धित कुछ ठिकानों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। यमनी सेना के अनुसार “बुरकान एच-2 नामक मिसाइलों से रेयाज़ पर हमला किया गया।
सऊदी अरब की ओर से दावा किया गया है कि उसके एंटी मिसाइल सिस्टम ने रेयाज़ के आसमान में एक मिसाइल को मार गिराया। हालांकि यमन की सेना का कहना है कि उसकी ओर से रेयाज़ पर जो मिसाइल दाग़े गए वे सब अपने लक्ष्यों को भेदने में सफल रहे। रेयाज़ पर किये गए इस मिसाइल हमले से होने वाले क्षति के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यमन की सेना के प्रवक्ता ने एलान किया था कि जब तक यमन पर हमले और वहां के अन्य स्थानों का परिवेष्टन जारी रहेगा उस समय तक सऊदी अरब के आर्थिक प्रतिष्ठान, यमनी सेना के मिसाइलों की ज़द में रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…