मझगई खीरी:-कस्बे के केन ग्रोवर्स विद्यालय मैदान मे तृतीय स्व0 अटल गुप्ता एवं स्व0 राहुल वर्मा मेमोरियल नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया ।।
उदघाटन मैच का टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छेदुई पतिया की टीम ने निर्धारित चौदह ओवरों में सलीम के 22 गेंदो में 49 रन की बदौलत चार विकेट खोकर 123 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बल्लीपुर की टीम सलीम की घातक गेंदबाजी के सामने टिक न सकी और अन्तिम ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई, सलीम ने चार विकेट प्राप्त किये ।।
मैंन आफ द मैच का पुरस्कार सलीम को दिया गया।
इस मौके पर मझगई चौकी प्रभारी अजय शर्मा, भाजयुमो नेता उदयवीर सिंह, दिनेश दीक्षित, विकास गुप्ता, डाक्टर सरताज मोहम्मद, अख्तर खान, जाग्रति सोनी, श्याम किशोर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, श्याम किशोर वर्मा, यूनुस खान, रामू पटेल, सहबाज आलम, अनवर अली, आमिर अली आदि लोग मौजूद रहे ।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…