लखीमपुर-खीरी/जिले में हत्याओं की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं एक वारदात की दहशत खत्म भी नहीं हो पायी थी कि घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और एक बार फिर हर जगह दहशत का माहौल छा गया ।जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले में
थाना निघासन से घर वापस लौट रहे युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपनी कार से अपने लखीमपुर स्थित घर को वापस आ रहा था। घटना की सूचना जब युवक के गांव तक पहुचीं तो वहां कोहराम मच गया आनन फानन में उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उधर
गोली मारने का कारण आपसो रंजिश बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी इरफ़ान उर्फ मुन्ना 35 पुत्र हुसैना रविवार को निघासन थाना की चौकी ढखेरवा में स्थित अपने गांव सेमरा गए थे जहां से वह करीब 7.30 बजे अपनी कार पर सवार होकर लखीमपुर अपने घर के लिए निकले ही थे कि तभी गांव के बाहर ही अज्ञात हमलावर ने इरफान पर फायर झोंक दिया। गोली कार के शीशे में छेद करती हुई इरफान के सर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोगों में भगदड़ हुई और इरफान को गोली लगने की सूचना उसके गांव तक पहुच गयी। जिसके बाद गांव के लोग इरफान को कार से निकालकर जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को मिली। साथ ही यह जानकारी निघासन एसओ को भी दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले पर एसओ निघासन ने बताया कि मृतक आपराधिक पृवत्ति का था इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। किसी 5 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर मृतक गांव गया था। प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…