लखीमपुर खीरी // जहां एक ओर मोदी सरकार के द्वारा जिले में अट्ठारह घंटे बिजली देने की बात कही जा रही है वहीं बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जिले में पूरी तरह से बिजली आपूर्ती बहाल नहीं की जा रही है ।लेकिन जहां एक ओर आम जन को समस्या से जूझना पड़ रहा है वहीं सबसे ज्यादा किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है ।
इसी समस्या को देखते हुये जिले के तहसील पलिया कलां में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संस्था के तहसील अध्यक्ष देवन्द्र सिंह सोनू की अगुवाई में सभी सदस्य पलिया विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे और वहां विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक ज्ञापन पलिया विद्युत उपखण्ड अधिकारी महेन्द्र कुमार को दिया ।उनका आरोप है कि किसानों को बिजली की सप्लाई बहुत ही कम दी जाती है और यदि बिजली सप्लाई दी भी जाती है तो बहुत ही ट्रिपलिग की जाती है जिससे खेतों में पानी लग ही नहीं पाता है और जबकी इस समय धान की रोपाई व सिंचाई की बहुत ही ज्यादा जरूरत भी है ।यदि इस समस्या का निस्तारण नहीं किया तो वह धरना प्रदर्शन करेगें ।
इस बात पर उपखण्ड अधिकारी महेन्द्र ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस समस्या का निस्तारण किया जायेगा । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष देवन्द्र सिंह सोनू ,रणधीर सिंह,मन्दीप सिंह,सुखविन्दर सिंह,राजविन्दर सिंह सहित बहुत से लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…