Categories: UP

8 माह से लापता युवक का सहारा बनी डायल हंड्रेड पुलिस मऊ

यशपाल सिंह

 

(मऊ) : स्थानीय नगर में सोमवार की रात आठ माह से घर से लापता एक युवक भटकते हुए डायल 100 पुलिस को मिला जिसे जांच पड़ताल करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अजय निषाद पुत्र गोलई निषाद निवासी संसारपुर पोस्ट कैथी जलालपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर पिछले लगभग आठ माह से मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपने घर से लापता हो गया था। जो भटकते-भटकते सोमवार को चिरैयाकोट बाजार में पहुंच गया। इसी दौरान रात को जब वह बाजार में घूम रहा था तो डायल 100 पुलिस की पीवीआर 3944 के पुलिसकर्मी सुरेंद्र यादव व श्रवण यादव ने उसे रोककर पूछताछ किया। फिर उसके बताए हुए पते पर वहां की पुलिस के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया तो मामले की जानकारी हुई। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संजय ¨सह ने उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने काफी सराहना हो रही है

aftab farooqui

Recent Posts