यशपाल सिंह आजमगढ़
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय पर हुई। सपा के जिला सचिव कुद्दूस अंसारी ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए सभी कार्यकर्ता अपनी मजबूती बनाए रखें। विधानसभा उपाध्यक्ष अमान अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है। सभी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण गरीबों की फरियाद सुनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। इसका जवाब सपा कार्यकर्ता आगामी होने वाले 2019 में लोकसभा के चुनाव में जरूर देंगे। बैठक में रवींद्र खरवार, सीताराम यादव, मुन्ना खान, रवींद्र राय, प्रेम सागर, लल्लन यादव, अनुराग राय, विमलेश यादव, बेचन यादव, प्रदीप, सुनीता यादव, सुरेंद्र यादव समेत सपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामशब्द यादव एवं संचालन अजीत यादव ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…