मऊ:मधुबन थाना क्षेत्र के रसुलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर में सोमवार कि रात छुट्टी पर घर आए सेना के जवान कि मौत से पुरा गांव गम में डूब गया।
सुचना पाकर मौके पर पहुचा पुलिस प्रशासन ने सलामी देते हुए तिरंगे में लपेट कर जवान को दफनाया अशरफ पुत्र वकील 35 वर्ष मालदह वेस्ट बंगाल में बी एस एफ के 44 वी बटालियन में हवलदार पद पर तैनात थे।
जिसकी तबियत एक वर्ष से खराब चल रही थी।मुशलसल एक वर्ष के इलाज के बाद वह सेहतयाब होकर रमजान में छुट्टियां लेकर घर आ गये थे। कि सोमवार को पुनः उनकी तबियत अचानक खराब हो गई।परिजन अभी कही ले जाते तब तक उन के पंख पखेरु उड़ गए।
यह खबर जंगल की आग की तरह पुरे गांव में फैल गई और देखते ही देखते लोगो का उनके मकान पर जमावड़ा लग गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
सुचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी रामपुर बेलौली श्री प्रकाश शुक्ल ने सलामी देते हुए जवान को तिरंगे में लपेट कर कब्रिस्तान ले गये जहा जनाजे कि नमाज़ अदा करने के बाद सुपुर्दख़ाक कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…