संजय ठाकुर/रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :स्थानीय नगर के करीमुद्दीनपुर में जमीनी विवाद को लेकर सगे पट्टीदारों ने घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने के मामले को लेकर घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही हैं ।
घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी अली अख्तर पुत्र गुलाम अशरफ का पट्टीदार फरीदुलहक पुत्र एकरामूलहक से पुरानी जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर 18मई की सायं 6बजे बजार से घर वापस जाते समय अली अख्तर के पोता फैजान को लाठी डंडे से लैस एक राय होकर फरीदुलहक पुत्र एकरामूलहक , गुलाम हसन पुत्र गुलाम अशरफ , हबीब अशरफ पुत्र न्याय अहमद ने ललकारते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए । किसी किसी प्रकार से स्वयं को बचाने के लिए घर में घुस गया तो वे लोग घर में घुस कर अली अख्तर की पोती शरीन फातमा पुत्री नेसार अहमद को उठाकर पटक दिये । जिसमें दोनों ही जख्मी हो गये।
इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने अली अख्तर की तहरीर पर धारा 323एवं 452 के तहत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…