संजय ठाकुर/रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :रमजान का तीसरा अशरा और इस तीसरे अशरे में भाईचारगी की खुशबू और रमजान की पाकीजगी चारों ओर नज़र आ रही हैं। ऐसा ही माहौल था गुरुवार शाम मऊ शहर से विधायक रहे जनाब नसीम अहमद के पैतृक घर धरौली में पूर्व विधायक नसीम अहमद द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में शामिल हर रोज़ेदार के लब पे देश में अमन-चयन बरकरार रहे यही दुआ नज़र आई। मानो भाईचारगी का यह वक़्त ठहर गया हो और चारों ओर फैल रही नफ़रत प्यार में बदल गयी हो।
रोजेदारों ने ख़ुदा का शुक्रिया अदा करते हुए लज़ीज पकवानों का लुत्फ उठाया और उसके बाद रोज़ेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। इस कार्यक्रम में शहर के विविध राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियो तथा मुस्लिम समेत हिन्दू धर्म के लोग भी शामिल हुए।
इस परंपरागत कार्यक्रम में जावेद अहमद, अफजाल भट्टा वाले खालिद खान, एखलाख खान फ़ैयाज़ खान, शाहबुद्दीन, मोनू, जीशान, जाबिर अहमद , शकील अहमद, मंजर, शमशाद(एडवोकेट) रियाज़ जेसीबी, शोजी अहमद(अध्यापक), डॉक्टर मली अशगर, मौलाना शालुद्दीन, आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के करता- धर्ता नसीम अहमद के साथ साथ मोहम्मद खालिद खान, मोहम्मद जफरयाब नसीम खान(एडवोकेट),अरशद नसीम, अरसलान खान ने बखूबी सहज और सुखद तरीके से इफ्तार पार्टी का संचालन किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…