रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी नगर के सीताकुंड के पास स्थित मदरसा खैरुल मदारिस के प्रांगण में समाजसेवी हाफिज नासीर द्वारा शनिवार की शाम को रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में रोजरदारो ने भाग लिया।
मौलवी खैरुल बशर ने कहा कि रोज़ेदारों को इफ्तार,सरही करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।क्योंकि रमजान में रोज़ेदार ख़ुदा के नजदीक रहता है।समाजसेवी हाफिज नासीर द्वारा रमजान माह में नगर के विभिन्न स्थानों पर रोज़ेदारों के लिये इफ्तार की व्यवस्था करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।आप के द्वारा गरीबो के सहायता भी की जाती रहती है।इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिये।
हाफिज नासीर ने कहा कि रोज़ेदारों की सेवा के साथ,गरीबो की मदद करना मानव सेवा है।इसी को लेकर रोज़ेदारों,गरीबो की सेवा,मदद में लगा रहता हूं।आप सभी का प्यार सहयोग मिलता रहे,की मैं सबकी सेवा में लगा रहूं।
इस अवसर पर मो नासीर,इजहार,जुल्फेकार,शकील,फहीम,गुड्डू,आदि सभासद गण के साथ मदरसे के उप प्रबन्धक शकील अहमद,अनिल मिश्रा, नासीर अंसारी,बन्ने खान,रूपेंद्र भारती आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…