रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी कोतवाली के धुरई पार चट्टी पर शुक्रवार की देर शाम मोहम्मदपुर हसन निवासी अमरनाथ यादव पुत्र रामनारायण को गोली मारने में नामजद सुनील यादव पुत्र नारायण को कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करने के साथ दो अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।नामजद आरोपी सुनील यादव की माने तो गांव निवासी व प्रधानी के प्रत्याशी रहे एक व्यक्ति जो कि इस समय दुबई में नौकरी कर रहा है,के इसारे पर अमरनाथ यादव को गोली मारी गयी।वही कोतवाली पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है।
घोसी कोतवाली के मोहम्मदपुर हसनपुर निवासी अमर नाथ यादव को धुरई पार चट्टी पर शुक्रवार की रात्रि को 8 बजे सिर के पीछे गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था।इसको लेकर घायल के भाई ओमप्रकाश यादव ने गांव निवासी सुनील यादव के साथ दो अन्यअज्ञात को नामजद किया था।कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी ने नामजद आरोपी को शाम को हिरासत में लेने के साथ पूछताछ में आये नाम के आधार पर मधुबन थाना के दो गांवो के दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…