Categories: CrimeMau

कब्रिस्तान में 35वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ :स्थानीय नगर के सीताकुंड के समीप स्थित कब्रिस्तान के पास एक 35वर्षीय युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया ।
घोसी तहसील मुख्यालय से सरवरपुर भटौली उर्फ जैनापुर को जाने वाली सड़क पर एक 35 वर्षीय मुस्लिम युवक का शव झाड़ी में मिला । जिसकी सूचना लोगों ने घोसी कोतवाली पुलिस को दिया जिसपर घोसी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह युवक अर्द्ध विक्षिप्त था जो काफी दिनों से इधर उधर घूम रहा था । इस अवसर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मौके पर मौजूद इजहार अहमद , रिजवान अहमद , मौलवी जावेद , मौलवी इस्लाम , लाला उर्फ जावेद आदि के पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया ।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts