Categories: Mau

मोटरसाइकिल सवार 20वर्षीय युवक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल

रूपेंद्र भारती

मऊ :घोसी कोतवाली के घोसी सुल्तानपुर मार्ग पर गोधन गांव के पास शनिवार को 3बजे के लगभग मार्ग दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 20वर्षीय युवक गम्भीररूप से घायल हो गया।लोगो ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी भर्ती कराया।जहाँ से उसको मऊ रेफर कर दिया।
कनकुडीह निवासी सुगन्ध कन्नौजिया20 पुत्र रामसूरत घर से सामान लेने घोसी आया था।सामान लेकर घोसी से गांव जारहा था।जब वह अहमदपुर असना से आगे गोधना मोड़ पर पहुचा, तभी सुल्तानपुर की तरफ से आरही कार ने टक्कर मार दिया।फलस्वरूप सुगन्ध 20 के पैर में गंभीर चोट आई।कार चला रहा युवक कार को छोड़ कर फरार हो गया।मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक विन्देश्वरी सिंह ने कार को कोतवाली लाकर खड़ा किया।

Adil Ahmad

Recent Posts