Categories: CrimeMau

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट,दोनों पक्षो से 4लोग घायल

रूपेंद्र भारती

मऊ :घोसी कोतवाली के दादनपुर अहिरौली गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गयी।फलस्वरूप दोनों पक्षो से 4लोग घायल हो गए।इसको लेकर दोनों पक्षो ने 8के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार दादनपुर अहिरौली गांव निवासी कैलाश पुत्र रामलाल व सेवाती देवी के परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह लाठी डंडे से मारपीट हो गई।फलस्वरूप एक पक्ष से मेवाती देवी व इनके लड़के मुनिनाथ तथा दूसरे पक्ष से कैलाश व इनके चाचा मुसाफिर घायल हो गए।मारपीट को लेकर सेवाती देवी ने गांव के ही रामभवन,मुसाफिर,बिजयी,कैलाश के विरुद्ध तथा कैलाश ने गांव के ही राहुल,रवि,नरेश,अजित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts