मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा गाँव आज नल पर पानी भरने गई में सुबह एक विवाहिता के साथ गाँव के ही 4 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना आज दो बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर एक्शन में आई पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त समाचारों के अनुसार ग्राम स्थानीय की एक विवाहिता गाँव के नल पर पानी भरने के लिये गई हुई थी। पानी भरते समय सन्नाटा देख कर ताक में बैठे गाँव के चार युवकों ने विवाहिता के साथ ज़ोर ज़बरदस्ती कर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पीड़िता ने फोन करके डायल 100 को दिया, सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस पीड़िता को थाने लेकर आई। पीड़ित महिला के लिखित शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल हेतु भेज दिया है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक ने बताया कि घटना में शामिल युवकों की तलाश हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…