घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव को गोली मारकर गम्भीररूप से घायल करने के आरोप में फरार नामजद चल रहे आरोपी को शुक्रवार की शाम को थानीदास मोड़ से गिरफ्तार कर पूछ ताछ के बाद चलन कर दिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव निवासी विदेश में रहरहे उदयनारायण यादव के साजिस में घटना को अंजाम दिया गया।घटना को जल्द पर्दाफास को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल डीके श्रीवास्तव सहित टीम को 5हजार के इनाम की घोषणा किया गया।
कोतवाली में प्रेस वार्ता कर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी अमरनाथ यादव पुत्र रामनारायण को 8मई को गांव के सुनील कुमार यादव पुत्र नारायण ने फोनकर धुरई नगर चट्टी पर बुला कर दो अज्ञात शूटरों से गोली मरवा दिया था।इसको लेकर घायल के भाई ओमप्रकाश यादव ने सुनील यादव सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।बताया कि घटना के जल्द पर्दा फास में लगे कोतवाल डीके श्रीवास्तव व उपनिरीक्षक आरएस नागर ने 10मई की शाम को बाहर फरार होने के चक्कर मे थानीदास मोड़ पर खड़े आरोपी सुनील यादव को धर दबोचा।पूछताछ में सुनील यादव ने बताया कि गांव में प्रधानी के चुनाव में प्रत्याशी रहे उदयनारायणयादव ,जोकि वर्तमान में दुबई में है।वह भी अमरनाथयादव से दुश्मनी रखता था,तथा आरोपी को शक था कि अमरनाथयादव उसकी पत्नी से गैर मौजूदगी में बात करता था।इसको लेकर सुनील यादव ने उदनारायनयादव से बात किया तो उसने दो शूटरों से पैसा देकर अमरनाथ यादव को गोली मारने को तय किया।कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शूटरों के धुरईनगर पहुचने की जानकारी होने पर सुनील यादव ने अमरनाथ यादव को कई बार मोबाइल से फोन कर धुरई नगर चट्टी पर बुलाया।अमरनाथ यादव जब वहा पहुचा तब आरोपी ने अमरनाथ को पहचनवा दिया।तभी एक नए असलहा से सिर में गोली मार दिया।पास से गोली मारने के कारण गोली टूट कर सिर के हड्डी में फस गयी।नही तो गोली सिर के अंदर से निकल जाती तो बचना मुश्किल था।इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रकाश में आये आरोपी उदयनारायण यादव जो कि दुबई में है के साथ बाकी दो शूटरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…