अंजनी राय
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस ने 12 छात्रों को कुचल दिया। छात्र संतकबीर नगर के खलीलाबाद से हरिद्वार जा रहे थे। इस हादसे में छह छात्र और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन छात्र घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मरने वाले सभी छात्र बीटीसी की पढ़ाई कर रहे थे।
बताया जा रहा है छात्रों का ग्रुप संतकबीर नगर के खलीलाबाद के प्रभा देवी महाविद्यालय से एजुकेशन टूर पर हरिद्वार जा रहा था। अलग-अलग 10-12 बसों में 550 छात्र सवार थे। यहां सोमवार की सुबह करीब चार बजे एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक या दो बसों में ईंधन खत्म होने या किसी तकनीकी खराबी के कारण सभी बसों को किनारे खड़ा कर दिया गया था। उन्ही बसों में सवार छात्र और शिक्षक नीचे उतर कर टहल रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने टहल रहे छात्रों, शिक्षक और बस स्टाफ को कुचल दिया। जिसमें से पांच छात्र और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जख्मियों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रास्ते में एक और छात्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी संतकबीरनगर पुलिस को दे दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…