अंजनी राय
बलिया :- स्थानीय कोतवाली थाना अंतर्गत छोटकी सरिया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में सोमवार को एक बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायलावस्था में युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार पर्वतपुर गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह ;35द्ध पुत्र कल्पनाथ सिंह मोटरसाइकिल से केवरा की तरफ आ रहा था कि छोटकी सेरिया गांव की करीब स्थिति मोड़ के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी जद में ले लिया। नतीजतन बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा छिटका और उसे गंभीर चोटें आई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जबकि मौके पर जूटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल श्याम बिहारी को बांसडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। घटना की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो वे दौड़े भागे अस्पताल पहुंचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…