वाराणसी. बसपा से मऊ सदर विधायक मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने शूटिंग में निशाने की महारत के साथ राजनीती में भी निशाना साधना शुरू कर दिया है. आज वाराणसी में आयोजित बसपा के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से पुराने सर्किट हाउस में बात करते हुवे एक मझे हुवे राजनीतिज्ञ की तरह उन्होंने पत्रकारों का जवाब देते हुवे भाजपा को कही न कही से एक चुनौती 2019 के लोकसभा चुनावों में कड़ी टक्कर के लिये दे दिया है.
लोकसभा की दावेदारी पर कहा
आगामी चुनाव में अपनी दावेदारी के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी दावेदारी हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा जी तय करेंगी। वो जो तय करेंगी वह हम मंज़ूर करेंगे। अगर वो कहेंगी की आप को प्रदेश में घूम-घूमकर चुनाव लड़वाना है तो प्रत्याशियों को हम चुनाव लड़वाएंगे। कहेंगी कि पार्टी की नीतियों और पार्टी का प्रचार करना है तो प्रचार किया जाएगा। अगर टिकट मिला तो मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर बसपा सुप्रीमो का आदेश होगा तो चुनाव लडूंगा, वरना आप सबके बीच में आकर भारतीय जनता पार्टी ने जो लोगों को ठगने का काम किया है, दलितों को, मुसलमानों को, अन्य सभी वर्गों के लोगों को, उसे मैं सबके सामने जाकर उजागर करूंगा और बहन जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा.
अब्बास अंसारी ने कहा कि अंसारी परिवार के एक एक सदस्य, अंसारी परिवार को मानने वाला, चाहने वाला एक एक सदस्य हमारी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय नेता बहन मायावती जी के नेतृत्व में उनके निर्देशों को, उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। हम इसी काम के तहत आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि साल 2019 लोकसभा चुनाव करीब है और जनता ने पूरा का पूरा मन बना लिया है कि झूठी, साम्प्रदायिक और फिरकापरस्त ताकतों को इस बार मुहं तोड़ जवाब देना है और वापस इनको वहीं पहुंचा देना है जहां से ये निकल के आई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…