आफताब फारूकी
इलाहाबाद। बस की टक्कर से नगर कोतवाली क्षेत्र में जीरो रोड बस अड्डे के समीप शनिवार दोपहर एक बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जामातलाशी में मिले कागजात के आधार परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौशाम्बी जनपद सरायअकिल थाना क्षेत्र के मेड़वा सलीमपुर गांव निवासी राम बालक सिंह का (२३) वर्षीय पुत्र देवेन्द्र िंसह नैनी कोतवाली क्षेत्र के दादूंपुर गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था और कर्मा हेल्थ सेन्टर कालेज से फिजियो थिरेपी से डिप्लोमा कर रहा था। बताया जाता है कि वह शनिवार की सुबह बाइक से किसी काम से चैक जा रहा था। जैसे ही जीरोरोड बस अड्डे के पास पहुंचा तभी बस की टक्कर लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल ले जा रही की रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने काजेज प्रशासन और परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर उक्त छात्र की मौत की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में सहपाठी छात्र एवं परिवार के लोग बदहवास हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंच गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…