आफताब फारूकी
इलाहाबाद। थरवई थाना क्षेत्र में हाइवे पर सहसो गांव के समीप शनिवार की भोर दो युवकों का शव पाया गया। पास में ही एक मैजिक भी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच फड़ताल करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल नम्बर से परिजनों को खबर दी। घटना की जानकारी होते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान किया।
जिसमें एक युवक नियाज अहमद २६वर्ष पुत्र अनवर अली निवासी करेहा थाना करछना और दूसरा नवीन कुमार उर्फ अजय कुमार २०वर्ष पुत्र सन्तलाल विश्वकर्मा निवासी खमनिया औंता थाना माण्डा इलाहाबाद है। परिजनों ने बताया कि नियाज अहमद बिजली मकैनिक का काम करने अपना खर्च चलाता था। वह चार भाई एक बहनों मे तीसरे नम्बर का था। परिजनों ने बताया कि मैजिक चालक नवीन कुमार उर्फ अजय आइस क्रीम फैक्ट्री में काम करता था और शादी पार्टी में आडर पर जाता था। वे दोनों शुक्रवार की रात मैजिक से आइसक्रीम लेकर हण्डिया की ओर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। जिससे हाइवे के किनारे सहसो के पास पहिया बदलते समय किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी शनिवार की सुबह ग्रामीणों को हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…