आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर चैराहे के पास चाय की दुकान पर बैठे एक छात्र को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतिया बाग निवासी देवेन्द्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र यशवर्धन सिंह विशप जान्सन कालेज में कक्षा का 12 का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर चैराहे के पास चाय पीने गया था। दुकान पर बैठा ही था कि उसकी मां नीतू सिंह का फोन आ गया और वह मोबाइल पर बात करने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो अज्ञात युवक आये और उक्त छात्र पर ताबड़तोड़ कई फायर झोंक दिया। जिससे उसके पीठ, बाये बाजू और बाये छाती के बगल में गोली के छर्रे लगे। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में मौके भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गयी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसी बीच उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल छात्र की मां नीतू सिंह ने बताया कि वह जब अपने बेटे से मोबाइल पर बात कर रही थी तो उसने गोली चलने की आवाज सुनी लेकिन फोन बन्द हो गया। जब मां ने दुबारा फोन लगाया तो यशवर्धन ने बताया कि मां मुझे गोली लगी है। तो मां घबरा गई और अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंची।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…