आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव में गुरूवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस लीकेज होने से एक विवाहिता गम्भीर रूपसे झुलस गयी। जिसे बचाने में उसका पति एवं देवर भी झुलस गये। परिवार के लोगों ने उक्त महिला को एसआरएन में भर्ती कराया। जहां शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी बजरंग बहादुर की 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी गुरूवार की दोपहर गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक गैस लीक करने लगी। आग ने उसके पकड़ों को पकड़ लिया और जलने लगी। पत्नी को आग की लपटों में घिरा देख पति और उसके देवर ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। जिसमें दोनों झुलस गये। हलाकि किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतका के दो पुत्र एक पुत्री है। पति प्राइवेट चालक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…