मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत शैक्षिक सत्र 2018-19 (परीक्षा वर्ष 2020) के कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण परिषद् की वेबसाइट पर आॅनलाइन अपलोड किया जायेगा।
उक्त जानकारी यूपी बोर्ड सचिव श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने देते हुए बताया है कि नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्गत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 व 11 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 05 अगस्त तथा परिषद् द्वारा संचालित हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण व सन्निरीक्षा के फलस्वरूप हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के कक्षा 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त होगी। संस्था के प्रधान द्वारा कक्षा 9 एवं 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रूपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से जमा किये गये विद्यार्थियों के विवरणों को आॅनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त होगी और विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा चेक करने की तिथि 26 अगस्त से 05 सितम्बर होगी। यदि जांच के उपरान्त कोई संशोधन हो तो उसे संस्था के प्रधान द्वारा पुनः वेबसाइट पर अपडेट करने की अवधि 06 से 20 सितम्बर होगी। संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत छात्रों की फोटोयुक्त नामावली परिषद् के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने हेतु 30 सितम्बर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करायें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…