मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए बी.एड एवं बी.एड (विशिष्ट शिक्षा) प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 से 20 जुलाई तक सरस्वती परिसर, फाफामऊ में आयोजित की जाएगी।
उक्त जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डा.प्रभात मिश्र ने देते हुए बताया है बी.एड में प्रवेश के लिये सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 जुलाई को दस बजे तथा सामान्य महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की तीन बजे से होगी। इसी प्रकार अति पिछडा वर्ग पुरूष एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की 18 जुलाई को दस बजे तथा अनुसूचित जाति पुरूष एवं महिला वर्ग, अनुसूचित जनजाति, स्वतंत्रता सेनानी, डिफेन्स कोटा तथा शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थियों की 18 जुलाई को दो बजे से होगी। प्रतीक्षा सूची के अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों की 18 जुलाई को तीन बजे से होगी। श्री मिश्र ने आगे बताया कि इसी प्रकार बी.एड (विशिष्ट) की 19 व 20 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। चयनित वर्ग के अभ्यर्थियों की सूची मुक्त विवि की वेबसाइट ‘यूपीआरटीओयू.एसी.इन’ पर उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थी प्रवेश हेतु अर्हता की जांच स्वयं कर अपने प्रवेश परामर्श पत्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर निर्धारित स्थान एवं समय पर समस्त अभिलेख व शुल्क के साथ उपस्थित हांे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…