आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिन्दीपुर मोहल्ले में मंगलवार की देर रात हुई मजदूर की हत्या मामले में पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।
कालिन्दीपुर निवासी गोपाल भारतीय 50वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार मजदूरी करके दो बेटे सहित पूरे परिवार का किसी तरह भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि गोपाल मंगलवार की रात भोजन करके घर के पास टहल रहा था। इस बीच एक युवक आया और तमंचे से गोली मारकर भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर उसके दोनों बेटे घर से निकले और आरोपी का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। उधर गोली लगते ही परिवार के लोग गोपाल को घायलावस्था में उपचार के लिए परिवार के लोग तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर धूमनगंज इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारी श्रीश्चन्द्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिस दे रही है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतक के बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि गोली मारने वाले युवक को मैने पहचान लिया है। मृतक के छोटे बेटे नरेश ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर उल्फत पुत्र जैनुद्दीन निवासी कौशाम्बी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।
क्षेत्राधिकारी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि परिवार के लोगों एक युवक को नामजद किया है । आरोपी की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…