कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद। शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद मोहल्ले में स्थित निर्माणाधीन मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर अचानक बम फटने से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार बम बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
शिवकुटी के रसूलाबाद निवासी मनीष कुमार निषाद 13वर्ष पुत्र रणजीत निषाद घर के समीप स्थित निर्माणाधीन मंदिर परिसर में खेल रहा था। जहां खेलते समय उसने एक डिब्बे को जैसे उठाया तो अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की गूंज से सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो मनीष कुमार चीख रहा था। घटना की सूचना लोगों ने उसके परिजनों एवं पुलिस को दी। खबर मिलते ही मनीष के परिजन पहुंचे और उसे उपचार के लिए पहले तेज बहादूर सप्रू चिकित्सालय ले गये और उसके बाद उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर मंदिर परिसर में हुए धमकी की सूचना मिलते ही शिवकुटी पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा सहित बम डिस्पोजल दस्ते के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस को मंदिर परिसर से चार बम बरामद मिले। पुलिस ने बमों को निष्क्रिय करते हुए कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए अज्ञात अराजक तत्वों का हाथ हो सकता है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…