Categories: Allahabad

ट्राली पलटने से युवक की मौत

मो आफताब

इलाहाबाद। झूंसी थाना क्षेत्र के अंदावां मोड के पास शनिवार की देर रात ट्रैक्टर से ट्रलग हो गयी। जिससे ट्राली में सवार तीन मजदूर गम्भीर रूपसे घायल हो गये। एक की हालत गम्भीर होने पर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झूंसी थाना क्षेत्र के दुरर्जनपुर गांव निवासी रतन सिंह 35 पुत्र राममूरत शनिवार घर से मजदूरी करने निकला था। जहां मजदूरी करके एक ट्रैक्कटर ट्राली में बैठकर घर वापस लौट रहा था। जिसमें उसके साथ दो अन्य मजदूर भी थे। अंदावां मोड के पास अचानक ट्रैक्टर और ट्राली के बीच सम्पर्क टूट गया। जिससे ट्राली पलट गयी। उक्त तीनों लोग गम्भीररूपसे घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर परिवार के लोग रतन सिंह को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के भाई चरन सिंह ने बताया कि उसके परिवार में एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी अर्चना देवी है।

aftab farooqui

Recent Posts